Fresh Update
प्रकाशित तिथि: 26 नवम्बर 2026
अंतिम अपडेट: 27 नवम्बर 2026, शुक्रवार 12:29 पूर्वाह्न द्वारा: Vikash Kumar

BPSC AEDO Notification 2026 Out: 935 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की तारीख जारी

BPSC AEDO Notification 2026 Out: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत Assistant Education Development Officer (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 16/2026 रखा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

BPSC AEDO Notification 2026 के अनुसार, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

इस लेख में आपको BPSC AEDO भर्ती 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेगी। जैसे – आवेदन की तारीख, कुल पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका।

BPSC AEDO Notification 2026 PDF Download

BPSC ने AEDO भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी शर्तें, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए लिंक निचे हैं:-

BPSC AEDO Notification 2026 Overview

BPSC AEDO भर्ती 2026 का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद भरे जाएंगे।

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
विभागशिक्षा विभाग, बिहार
पद का नामAssistant Education Development Officer (AEDO)
विज्ञापन संख्या16/2026
कुल पद935
नौकरी का स्थानबिहार
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख1 दिसंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख31 दिसंबर 2026
न्यूनतम योग्यतास्नातक पास
वेतन स्तरLevel 5
शुरुआती मूल वेतन₹29,200
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC AEDO Important Dates 2026

BPSC ने AEDO भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान की तारीखें जारी कर दी हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तारीख और फीस जमा करने की अंतिम तारीख अलग-अलग हैं।

महत्वपूर्ण कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख26 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू1 दिसंबर 2026
फीस भुगतान शुरू1 दिसंबर 2026
फीस भुगतान की अंतिम तारीख30 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख31 दिसंबर 2026
परीक्षा तिथिजल्द जारी
एडमिट कार्ड जारी तिथिजल्द जारी

BPSC AEDO Vacancy 2026: कैटेगरी के अनुसार पदों की संख्या

BPSC AEDO भर्ती 2026 के तहत कुल 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए पदों की संख्या भी जारी की है।

कैटेगरीपदों की संख्या
अनारक्षित (UR)374
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)93
अनुसूचित जाति (SC)150
अनुसूचित जनजाति (ST)10
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)168
पिछड़ा वर्ग (BC)112
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCL)28
कुल पद935

महिलाओं के लिए कितने पद आरक्षित हैं?

BPSC AEDO भर्ती में बिहार सरकार के नियमों के अनुसार महिलाओं को 35% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल 935 पदों में से 319 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। क्षैतिज आरक्षण का मतलब है कि महिला आरक्षण अलग-अलग श्रेणियों में लागू होता है। यह सभी पदों के ऊपर अतिरिक्त 319 पद नहीं हैं।

BPSC AEDO Eligibility Criteria 2026 क्या है?

BPSC AEDO भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता जांच लेनी चाहिए। आयोग ने शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी शर्तें निर्धारित की हैं। निचे BPSC AEDO Eligibility Criteria चेक करें।

BPSC AEDO Educational Qualification 2026 क्या है?

BPSC AEDO के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया होना चाहिए।

BPSC AEDO Age Limit 2026 क्या है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। निचे दिए गए टेबल में अपने वर्ग के अनुसार आयु सिमा देखें:-

उम्मीदवार की श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
अनारक्षित पुरुष21 वर्ष37 वर्ष
अनारक्षित महिला21 वर्ष40 वर्ष
BC/EBC पुरुष21 वर्ष40 वर्ष
SC/ST पुरुष एवं महिला21 वर्ष42 वर्ष

इसके अलावा बिहार सरकार के नियमानुसार पात्र उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

BPSC AEDO Salary 2026 क्या है?

BPSC AEDO के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level 5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद का शुरुआती मूल वेतन ₹29,200 प्रतिमाह निर्धारित है।

वेतन विवरणजानकारी
पद का नामAEDO
पे लेवलLevel 5
शुरुआती मूल वेतन₹29,200

मूल वेतन के अलावा बिहार सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं। वास्तविक इन-हैंड सैलरी भत्तों और लागू कटौतियों पर निर्भर करेगी।

BPSC AEDO Selection Process 2026 क्या है?

BPSC AEDO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)

1. प्रारंभिक परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें सही विकल्प चुनकर उत्तर देना होगा। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

2. मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे। इनके अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के बाद दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

BPSC AEDO Exam Pattern 2026 क्या है?

BPSC AEDO परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न समझना जरूरी है। इससे पता चलता है कि परीक्षा में कितने प्रश्न आएंगे, कितने अंक मिलेंगे और कितना समय दिया जाएगा।

BPSC AEDO Preliminary Exam Pattern 2026 क्या है?

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामप्रारंभिक परीक्षा
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective)
कुल प्रश्न150
कुल अंक150
परीक्षा की अवधि2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग1/3 अंक

नेगेटिव मार्किंग क्या है?

इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर देना चाहिए।

BPSC AEDO Mains Exam Pattern 2026 क्या है?

मुख्य परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

पेपरप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
सामान्य भाषा1001002 घंटे
सामान्य अध्ययन1001002 घंटे
सामान्य योग्यता1001002 घंटे
कुल3003006 घंटे

सामान्य भाषा के पेपर से जुड़ी जरूरी जानकारी:

सामान्य भाषा के पेपर में दो भाषाएं शामिल होंगी।

  • सामान्य अंग्रेजी – 30 अंक
  • सामान्य हिंदी – 70 अंक

इस पेपर में अंग्रेजी और हिंदी दोनों में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। यह पेपर केवल क्वालिफाइंग होगा। मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता के अंक मेरिट तैयार करने में महत्वपूर्ण होंगे।

BPSC AEDO Syllabus 2026 क्या है?

BPSC AEDO परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से निम्न विषय शामिल हैं:

  • सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • बिहार का इतिहास
  • भारत की राजव्यवस्था
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • बिहार की अर्थव्यवस्था
  • आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में बदलाव
  • सामान्य मानसिक योग्यता

मुख्य परीक्षा का सिलेबस

1. सामान्य भाषा (General Language)

  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य हिंदी
  • भाषा की समझ और प्रयोग

2. सामान्य अध्ययन (General Studies)

  • सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • बिहार का इतिहास
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • बिहार की अर्थव्यवस्था
  • बिहार की महत्वपूर्ण नीतियां और विकास से जुड़े विषय

3. सामान्य योग्यता (General Aptitude)

  • संख्या पद्धति
  • पूर्ण संख्याएं
  • दशमलव और भिन्न
  • संख्याओं के बीच संबंध
  • मूल गणितीय संक्रियाएं
  • प्रतिशत
  • अनुपात एवं समानुपात
  • औसत
  • समय एवं दूरी
  • डेटा इंटरप्रिटेशन
  • तार्किक क्षमता
  • समस्या समाधान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पूरे सिलेबस को जरूर पढ़ें।

BPSC AEDO Application Fee 2026

BPSC AEDO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है। बायोमेट्रिक शुल्क रु200 अलग से लिया जायेगा निचे दिए टेबल में आवेदन शुल्क चेक करे:-

उम्मीदवारआवेदन शुल्क
सभी श्रेणियां₹100
बायोमेट्रिक शुल्क₹200

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सफल भुगतान के बाद उसका प्रमाण सुरक्षित रखें।

BPSC AEDO Online Form 2026 कैसे भरें?

BPSC AEDO का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोलें।
  3. नए उम्मीदवार One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  4. पहले से OTR कर चुके उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी से लॉगिन करें।
  5. अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  6. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  7. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. Active Advertisement में AEDO Advertisement No. 16/2026 चुनें।
  9. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  10. आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर Submit करें।
  11. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें।

BPSC AEDO Required Documents 2026

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

मुख्य दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • मैट्रिक प्रमाण-पत्र (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए)
  • स्नातक की डिग्री या प्रमाण-पत्र
  • स्नातक का अंकपत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें। प्रमाण-पत्रों से जुड़ी विस्तृत शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Important Link for BPSC AEDO Notification 2026

लिंक का नामलिंक
BPSC Official Websitehttps://www.bpsc.bihar.gov.in/
BPSC Online Apply Portalhttps://bpsconline.bihar.gov.in/
AEDO Official NotificationDownload Official Notification PDF
AEDO Important NoticeDownload Official Important Notice PDF

BPSC AEDO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
  • एक से अधिक OTR रजिस्ट्रेशन न करें।
  • आवेदन में अपना नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक जानकारी सही भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भुगतान की स्थिति जांचें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट अपने पास रखें।
  • आवेदन की हार्ड कॉपी BPSC कार्यालय भेजने की जरूरत नहीं है।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

BPSC AEDO Recruitment 2026 बिहार में स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इस भर्ती में कुल 935 पद रखे गए हैं और आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले BPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार ही आवेदन करें। भर्ती से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

BPSC AEDO Notification 2026-27 Live Updates

BPSC AEDO Notification PDF 2026: विज्ञानपन संख्या 16/2026 उपलब्ध हैं।

BPSC AEDO नोटिफिकेशन 2026 का पीडीऍफ़ आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, कैंडिडेट्स डाउनलोड कर सकता है। नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ में केटेगरी वाइज भर्ती डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, और महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदार को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें चाहिए।

Updated on: 27 नवम्बर 2026 | 01:09:23 पूर्वाह्न IST

BPSC AEDO Recruitment 2026 Last Date: 31 दिसंबर तक अप्लाई करें।

BPSC AEDO भर्ती 2026 के लिए अंतिम दिन 31 दिसंबर 2026 हैं। अभियार्थी को 31 दिसंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य कम्पलीट कर लेना चाहिए। उम्मीदवार को अंतिम दिनों का इंतजार नहीं करना चाहिए। ऑफिसियल नोटिफिकेशन में विशेष तौर पर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 हैं।

Updated on: 27 नवम्बर 2026 | 12:57:17 पूर्वाह्न IST

BPSC AEDO Apply Online 2026-27: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 01 दिसंबर से शुरू

BPSC AEDO Apply Online 2026-27 का रजिस्ट्रेशन 01 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। योग्य उम्मीदार BPSC के ऑफिसियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले उमीदार को अपने एजुकेशनल डाक्यूमेंट्स, पर्सनल कांटेक्ट इनफार्मेशन और वैलिड कांटेक्ट डीटेल्स अपने पास रखना चाहिए।

Updated on: 27 नवम्बर 2026 | 12:49:09 पूर्वाह्न IST

BPSC AEDO Vacancy 2027: 935 असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर के पद

BPSC AEDO वैकेंसी 2026-27 नोटिफिकेशन में बिहार में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर के 935 पद शामिल हैं। वैकेंसी Unresearved, EWS, SC, ST, EBC, BC और बैकवर्ड क्लास महिला वर्ग में बांटी गई हैं। उम्मीदार को अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल वैकेंसी ब्रेकअप चेक कर लेना चाहिए।

Updated on: 27 नवम्बर 2026 | 12:11:33 पूर्वाह्न IST

BPSC AEDO Recruitment 2027: विज्ञापन 16/2026 के तहत नया नोटिफिकेशन जारी

BPSC AEDO रिक्रूटमेंट 2027 ढूंढ रहे कैंडिडेट्स को एडवर्टाइजमेंट नंबर 16/2026 के तहत जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन देखना चाहिए। इस रिक्रूटमेंट में 935 वैकेंसी हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन 1 से 31 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे। रिटन एग्जाम की तारीखें अभी अनाउंस नहीं की गई हैं।

Updated on: 26 नवम्बर 2026 | 11:24:24 अपराह्न IST

BPSC AEDO Notification 2026 FAQs

Q1. BPSC AEDO Notification 2026 कब जारी हुआ है?

Ans: BPSC AEDO का आधिकारिक नोटिफिकेशन 26 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इसका विज्ञापन संख्या 16/2026 है।

Q2. BPSC AEDO भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती के माध्यम से कुल 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q3. BPSC AEDO Online Form 2026 कब शुरू होगा?

Ans: BPSC AEDO का ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा।

Q4. BPSC AEDO आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 है।

Q5. BPSC AEDO के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

Q6. BPSC AEDO में महिलाओं के लिए कितने पद आरक्षित हैं?

Ans: इस भर्ती में 35% महिला आरक्षण के तहत कुल 319 पद आरक्षित हैं।

Read Also:-

Written & Reviewed By

Vikash Kumar

Government Jobs & Recruitment Content Writer | AI News & Tools Writer

Vikash Kumar Naukari Today पर Government Jobs, Recruitment, Competitive Exams, Admit Cards, Results, Exam Updates, AI News और AI Tools से जुड़ा content लिखते हैं। Government Jobs की जानकारी को official notification और संबंधित official sources से verify करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Experience: 3+ Years Government Jobs Content | 1+ Year AI Content
View Full Author Profile →
Disclaimer: Naukari Today पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हम जानकारी को आधिकारिक स्रोतों के आधार पर सही और अपडेट रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन किसी भी भर्ती, आवेदन या परीक्षा से संबंधित निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन जरूर जांचें। Naukari Today किसी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं है और किसी भी जानकारी में त्रुटि या बदलाव के लिए जिम्मेदारी नहीं लेता।