UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026: 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 सितंबर से

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1251 पदों पर चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
भर्ती/परीक्षापशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा
विज्ञापन संख्या17-परीक्षा/2026
पद का नामपशुधन प्रसार अधिकारी
कुल पद1251
सामान्य चयन1248 पद
विशेष चयन03 पद
आवेदन माध्यमOnline
आवेदन शुरू09 सितंबर 2026
अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
Correction की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के स्कोर से संबंधित निर्धारित नियमों के आधार पर की जाएगी।

UPSSSC Livestock Extension Officer Notification 2026 जारी

UPSSSC द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में vacancy, eligibility, age limit, आवेदन प्रक्रिया, आरक्षण, परीक्षा योजना और syllabus सहित भर्ती की आवश्यक शर्तें दी गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कुल 1251 रिक्तियों में 1248 पद सामान्य चयन तथा 3 पद विशेष चयन के अंतर्गत विज्ञापित किए गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच करनी चाहिए।

Important Dates

EventDate
Online Application Start09 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
Fee Adjustment/Correction Last Date06 अक्टूबर 2026

आयोग के अनुसार 29 सितंबर 2026 के बाद नया आवेदन और आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन 6 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।

UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026

इस भर्ती में कुल 1251 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

चयनपद
सामान्य चयन1248
विशेष चयन03
कुल1251

सामान्य चयन के 1248 पदों में 500 अनारक्षित, 254 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति, 345 अन्य पिछड़ा वर्ग और 124 EWS के लिए दर्शाए गए हैं। आरक्षण एवं क्षैतिज आरक्षण की विस्तृत शर्तों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक विज्ञापन देखें।

UPSSSC Livestock Extension Officer Eligibility 2026

पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

संक्षेप में, उम्मीदवार ने जीव विज्ञान समूह के साथ Intermediate या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ भारतीय पशुचिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित संस्थान से निर्धारित दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पूरा होना चाहिए। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

Eligibility की प्रत्येक शर्त, preferential qualification और संबंधित नियमों को अलग UPSSSC Livestock Extension Officer Eligibility विस्तार से पढ़े।

Age Limit

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार सामान्य आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। पात्र आरक्षित एवं अन्य श्रेणियों को लागू सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्मीदवार अपनी category के अनुसार लागू age relaxation की पुष्टि विस्तृत notification से करें।

Selection Process

इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 स्कोर के आधार पर की जाएगी।

आयोग ने विज्ञापित पदों की संख्या के सापेक्ष 15 गुना उम्मीदवारों को PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए shortlist करने का प्रावधान बताया है। Cut-off पर समान score की स्थिति में संबंधित नियम लागू होंगे।

Main Exam का संक्षिप्त Overview

आधिकारिक अधिसूचना में मुख्य लिखित परीक्षा की योजना और syllabus भी जारी किया गया है। परीक्षा में 100 प्रश्न, कुल 100 अंक और 2 घंटे का समय निर्धारित है। गलत उत्तर पर उस प्रश्न के अंकों का 25% काटा जाएगा।

Detailed subject-wise topics के लिए UPSSSC Livestock Extension Officer Syllabus और Exam Pattern को समझने के लिए पढ़े।

UPSSSC Livestock Extension Officer Apply Online 2026

आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से ऑनलाइन शुरू होगी। उम्मीदवार PET-2025 Registration Number के माध्यम से निर्धारित authentication/login प्रक्रिया पूरी करके आवेदन आगे बढ़ा सकेंगे। PET-2025 में उपलब्ध फोटो और signature आवेदन में प्रदर्शित होने से संबंधित निर्देश भी विज्ञापन में दिए गए हैं।

Step-by-step form filling के लिए UPSSSC Livestock Extension Officer Apply Online 2026 को ध्यान से पढ़े।

Application Fee

प्रारंभिक आवेदन के दौरान सूचीबद्ध श्रेणियों के लिए ₹25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क निर्धारित है। मुख्य परीक्षा के लिए shortlisted उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा शुल्क अलग से लिया जाएगा। आयोग के अनुसार निर्धारित मुख्य परीक्षा शुल्क जमा किए बिना संबंधित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का Admit Card डाउनलोड नहीं कर सकेगा।

आवेदन से पहले इन बातों का ध्यान रखें

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी qualification और age eligibility जांचें, PET-2025 Registration Number तैयार रखें और आरक्षण का दावा करने पर आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्थिति भी जांच लें। आवेदन को Final Submit करने से पहले दर्ज विवरण दोबारा देखना और सफल आवेदन का print/PDF सुरक्षित रखना उपयोगी रहेगा। आवेदन एवं शुल्क की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है।

Official Notification और Website

उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित अंतिम और प्रामाणिक जानकारी के लिए UPSSSC के आधिकारिक स्रोत पर ही भरोसा करना चाहिए। विज्ञापन में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in दी गई है।

करें ।

Official Notification: विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026
Official Website: UPSSSC Official Website

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया घोषित की गई है। ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक होंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विस्तृत notification पढ़कर qualification, age limit, PET-2025 शॉर्टलिस्टिंग और अन्य लागू शर्तों की पुष्टि जरूर करें।

FAQs – UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026

1. UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1251 पद हैं। इनमें 1248 पद सामान्य चयन और 3 पद विशेष चयन के अंतर्गत हैं।

2. UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन और निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है।

3. UPSSSC Livestock Extension Officer की Age Limit क्या है?

पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए सामान्य आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। पात्र श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

4. UPSSSC Livestock Extension Officer के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार को जीव विज्ञान समूह के साथ Intermediate या मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ निर्धारित दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पूरा करना आवश्यक है। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी जरूरी है।

5. UPSSSC Livestock Extension Officer Main Exam के लिए उम्मीदवार कैसे shortlist होंगे?

मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 स्कोर के आधार पर होगी। आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को shortlist करने का प्रावधान दिया है।

Leave a Comment