Fresh Update
प्रकाशित तिथि: 26 नवम्बर 2026
अंतिम अपडेट: 26 नवम्बर 2026, गुरूवार 12:22 पूर्वाह्न द्वारा: Vikash Kumar

SSC CHSL Exam City Intimation 2026: परीक्षा शहर चेक करने का लिंक, Admit Card और Exam Date

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 23 नवंबर 2026 को CHSL Tier 1 परीक्षा के परीक्षा शहर और Admission Certificate से संबंधित नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों का Admit Card (Admission Certificate) उनकी परीक्षा की तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। इस लेख में परीक्षा शहर चेक करने का तरीका, Admit Card की जानकारी, परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 Latest Update

कर्मचारी चयन आयोग ने 23 नवंबर 2026 को SSC CHSL 2026 Tier 1 परीक्षा के संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए Login Module के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि Exam City Intimation और Admit Card अलग-अलग होते हैं। City Intimation से परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि Admit Card में परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी विवरण दिए जाएंगे। आयोग ने बताया है कि Admission Certificate परीक्षा की निर्धारित तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 Overview

विवरणजानकारी
आयोग का नामStaff Selection Commission (SSC)
परीक्षा का नामSSC CHSL Vacancy 2026
परीक्षा वर्ष2026
भर्ती पदLDC, JSA & DEO
परीक्षा का स्तरSSC CHSL Tier 1 2026
परीक्षा का माध्यमComputer Based Examination
City Intimation Notice23 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख3 से 31 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर चेक करने का तरीकाऑनलाइन
Admit Cardपरीक्षा से 2–3 दिन पहले संभावित
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 कैसे चेक करें?

SSC CHSL परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर उपलब्ध Candidate Login या संबंधित Login Module खोलें।
  3. अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  4. SSC CHSL 2026 Tier 1 से संबंधित विकल्प चुनें।
  5. स्क्रीन पर उपलब्ध अपनी Exam City Details देखें।
  6. परीक्षा शहर की जानकारी को डाउनलोड या सेव कर लें।

कंबाइंड हायर सेकेंडरी ( Inter Level) लेवल एग्जामिनेशन 2026 के कैंडिडेट्स के लिए एग्जामिनेशन सिटी और एडमिशन सर्टिफिकेट के बारे में ऑफिशियल नोटिस नीचे दिया गया है:-

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

SSC CHSL City Intimation के माध्यम से उम्मीदवार अपनी परीक्षा से संबंधित उपलब्ध शहर की जानकारी देख सकते हैं।

इसमें मुख्य रूप से निम्न जानकारी चेक करें:

  • परीक्षा का नाम और स्तर।
  • परीक्षा के लिए निर्धारित शहर।
  • व्यक्तिगत परीक्षा से संबंधित उपलब्ध विवरण।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि परीक्षा शहर की जानकारी और परीक्षा केंद्र का पूरा पता एक जैसी चीजें नहीं हैं। परीक्षा केंद्र का सही पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश Admit Card में दिए गए विवरण के अनुसार चेक करें।

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026 कब जारी होगा?

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026 परीक्षा की निर्धारित तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले 30 नवंबर से उपलब्ध रहेगा। यह जानकारी कर्मचारी चयन आयोग के 23 नवंबर 2026 के आधिकारिक नोटिस में दी गई है। इसका मतलब है कि सभी उम्मीदवारों का Admit Card एक ही दिन जारी होना जरूरी नहीं है। यह उनकी व्यक्तिगत परीक्षा तारीख के अनुसार उपलब्ध हो सकता है। Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

SSC CHSL Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Admit Card उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Candidate Login सेक्शन में जाएं।
  3. अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  4. SSC CHSL 2026 Tier 1 Admission Certificate का विकल्प चुनें।
  5. अपना Admit Card स्क्रीन पर खोलें।
  6. उसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें।
  7. Admit Card डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

SSC CHSL Exam City Intimation और Admit Card में क्या अंतर है?

कई उम्मीदवार Exam City Intimation Slip और Admit Card को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग है।

Exam City IntimationAdmit Card
परीक्षा शहर की जानकारी देता है।परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी प्रमाणपत्र है।
परीक्षा से पहले शहर की जानकारी मिलती है।परीक्षा से कुछ दिन पहले उपलब्ध होता है।
यात्रा की योजना बनाने में मदद करता है।परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों की जानकारी देता है।
इसे Admit Card नहीं माना जाता।परीक्षा के दिन साथ ले जाना जरूरी है।

इसलिए उम्मीदवार केवल Exam City Details मिलने के बाद Admit Card डाउनलोड करना न भूलें।

SSC CHSL Tier 1 Exam Date 2026

कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC CHSL Tier 1 Computer Based Examination का आयोजन 3 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत परीक्षा तारीख और शिफ्ट की जानकारी के लिए SSC के लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध विवरण चेक करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना भी पहले से बना लेनी चाहिए।

SSC CHSL Tier 1 Exam Pattern 2026

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें चार विषय शामिल होंगे—General Intelligence, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Language। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जायेंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट मिलेगा । प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

SSC CHSL Tier 1 Exam Pattern 2026
SubjectQuestionsMarksTime
General Intelligence255015 मिनट
General Awareness255015 मिनट
Quantitative Aptitude255015 मिनट
English Language255015 मिनट
Total10020060 मिनट

Own Scribe सुविधा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना

SSC के 23 नवंबर 2026 के नोटिस में Own Scribe सुविधा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।

आयोग के अनुसार:

  • जिन उम्मीदवारों ने Own Scribe की सुविधा चुनी है, उन्हें नए Scribe Registration की जरूरत पड़ सकती है।
  • 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए Scribe Registration को समाप्त कर दिया गया था।
  • अब Scribe Registration को Aadhaar Authentication से जोड़ा गया है।
  • Own Scribe के रूप में परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्ति को नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • उम्मीदवार को अपने Scribe का Registration Number देना होगा, जिसके आधार पर Scribe Entry Pass बनाया जाएगा।
  • उम्मीदवार अपने Scribe OTR की Mapping 28 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक कर सकते हैं।

SSC CHSL Exam City Slip: Region-wise Helpdesk Website & Contact Details

SSC के 9 क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालय हैं। यदि उम्मीदवारों को SSC CHSL Exam City Slip 2026 डाउनलोड करने, लॉगिन करने या परीक्षा से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो वे अपने क्षेत्र के SSC कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। नीचे सभी क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट, मुख्यालय, हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी दी गई हैं।

SSC RegionHeadquarter NameOfficial WebsiteHelpdesk Contact Number & Email
Northern Region (NR)New Delhisscnr.nic.inफोन: 011-24363343, 011-24367526 ईमेल: [email protected], [email protected]
Central Region (CR)Prayagrajssc-cr.orgफोन: 0532-2460511, 0532-6541021 ईमेल: [email protected]
Eastern Region (ER)Kolkatasscer.orgफोन: 033-22902230, 9477461228, 9477461229 ईमेल: [email protected]
Western Region (WR)Mumbaisscwr.netफोन: 09869730700, 07738422705 ईमेल: [email protected], [email protected]
Southern Region (SR)Chennaisscsr.gov.inफोन: 044-28275568, 044-28251138 ईमेल: [email protected]
North Western Region (NWR)Chandigarhsscnwr.orgफोन: 0172-2744366, 0172-2749378 ईमेल: [email protected], [email protected]
Karnataka Kerala Region (KKR)Bengalurussckkr.kar.nic.inफोन: 080-25502520, 09483862020 ईमेल: [email protected]
North Eastern Region (NER)Guwahatisscner.org.inफोन: 09085073593, 09085015252 ईमेल: [email protected], [email protected]
MPR RegionRaipursscmpr.gov.inफोन: 0771-2960440, 0771-2282507, 0771-2282678 ईमेल: [email protected]

SSC CHSL Tier 1 Exam Centre List 2026

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा 2026 का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर चुनने का विकल्प दिया जाता है। SSC द्वारा जारी Exam City Intimation Slip 2026 में उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। निचे दिए गए टेबल में का सेण्टर लिस्ट है, जिसमे परीक्षा सिटी नाम, स्टेट और रीजन की जानकारी है:-

SSC Region NameState/UTSSC CHSL Exam Centres 2026 (Centre Codes)
मध्य क्षेत्र (CR)बिहार और उत्तर प्रदेशभागलपुर (3201), मुजफ्फरपुर (3205), पटना (3206), गया (3203), आगरा (3001), बरेली (3005), गोरखपुर (3007), झांसी (3008), कानपुर (3009), लखनऊ (3010), मेरठ (3011), प्रयागराज (3003), वाराणसी (3013), छपरा (3208), सहरसा (3210), दरभंगा (3202), पूर्णिया (3209), मुंगेर (3211)
पूर्वी क्षेत्र (ER)अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगालश्री विजयपुरम (4802), बोकारो (4201), रांची (4205), धनबाद (4206), जमशेदपुर (4207), बालासोर (4601), बेरहामपुर (4602), भुवनेश्वर (4604), कटक (4605), राउरकेला (4610), संबलपुर (4609), गंगटोक (4001), बर्धमान (4422), कोलकाता (4410), मालदा (4412), सिलीगुड़ी (4415), सूरी (4416), कल्याणी (4419), दुर्गापुर (4426)
कर्नाटक केरल क्षेत्र (KKR)कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीपबेलगावी (9002), बेंगलुरु (9001), हुबली (9011), कलबुर्गी (9005), मंगलुरु (9008), मैसूर (9009), शिवमोग्गा (9010), उडुपी (9012), एर्नाकुलम (9213), कन्नूर (9202), कोल्लम (9210), कोट्टायम (9205), कोझिकोड (9206), त्रिशूर (9212), तिरुवनंतपुरम (9211), कासरगोड (9203), कवरत्ती (9401), मलप्पुरम (9207)
मध्य प्रदेश क्षेत्र (MPR)मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़भोपाल (6001), ग्वालियर (6005), इंदौर (6006), जबलपुर (6007), सतना (6014), सागर (6015), उज्जैन (6016), बिलासपुर (6202), रायपुर (6204), दुर्ग-भिलाई (6205)
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER)अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुराईटानगर (5001), डिब्रूगढ़ (5102), गुवाहाटी (दिसपुर) (5105), जोरहाट (5107), सिलचर (5111), तेजपुर (5112), इंफाल (5501), चुराचांदपुर (5502), उखरुल (5503), शिलांग (5401), आइजोल (5701), दीमापुर (5301), कोहिमा (5302), अगरतला (5601)
उत्तरी क्षेत्र (NR)दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंडदेहरादून (2002), हल्द्वानी (2003), रुड़की (2006), दिल्ली (2201), बीकानेर (2404), जयपुर (2405), सीकर (2411), उदयपुर (2409)
उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (NWR)चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाबचंडीगढ़/मोहाली (1601), हमीरपुर (1202), शिमला (1203), जम्मू (1004), सांबा (1010), श्रीनगर (J&K) (1007), लेह (1005), अमृतसर (1404), जालंधर (1402), पटियाला (1403), बठिंडा (1401)
दक्षिणी क्षेत्र (SR)आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगानागुंटूर (8001), कुरनूल (8003), राजमुंदरी (8004), तिरुपति (8006), विशाखापत्तनम (8007), विजयवाड़ा (8008), काकीनाडा (8009), नेल्लोर (8010), ओंगोल (8014), श्रीकाकुलम (8015), एलुरु (8016), पुडुचेरी (8401), चेन्नई (8201), कोयंबटूर (8202), मदुरै (8204), सलेम (8205), तिरुचिरापल्ली (8206), तिरुनेलवेली (8207), वेल्लोर (8208), कृष्णागिरी (8209), हैदराबाद (8601), वारंगल (8603), करीमनगर (8604), सिद्दीपेट (8605)
पश्चिमी क्षेत्र (WR)दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्रपणजी (7801), अहमदाबाद (7001), गांधीनगर (7012), मेहसाणा (7013), राजकोट (7006), सूरत (7007), वडोदरा (7002), अमरावती (7201), छत्रपति संभाजीनगर (7202), कोल्हापुर (7203), मुंबई (7204), नागपुर (7205), नांदेड़ (7206), नासिक (7207), पुणे (7208), जलगांव (7214)

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 Direct Link

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल की मदद से SSC की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस तक पहुंच सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंकडायरेक्ट लिंक
SSC Official Websiteयहां क्लिक करें
SSC Notice Boardयहां क्लिक करें
CHSL Exam City DetailsCandidate Login
SSC CHSL Admit Cardउपलब्ध होने पर आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करें

SSC CHSL 2026 Tier 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं। परीक्षा 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी और Admit Card परीक्षा की निर्धारित तारीख से लगभग 2–3 दिन पहले उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

SSC CHSL Exam City Intimation 2026 (FAQs)

1. SSC CHSL Exam City Intimation 2026 कब जारी हुआ है?

SSC ने 23 नवंबर 2026 को CHSL Tier 1 परीक्षा के परीक्षा शहर और Admission Certificate से संबंधित आधिकारिक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर लॉगिन करके परीक्षा शहर देख सकते हैं।

2. SSC CHSL Exam City 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर Candidate Login या संबंधित Login Module में अपनी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद SSC CHSL 2026 के विकल्प से परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

3. SSC CHSL Tier 1 परीक्षा 2026 कब होगी?

SSC CHSL Tier 1 परीक्षा 3 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

4. SSC CHSL Admit Card 2026 कब जारी होगा?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC CHSL Admit Card परीक्षा की निर्धारित तारीख से लगभग 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।

5. क्या SSC CHSL Exam City Intimation Slip ही Admit Card है?

नहीं, दोनों अलग-अलग हैं। Exam City Intimation से परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है, जबकि Admit Card परीक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज होता है।

6. SSC CHSL Exam City चेक करने के लिए क्या जरूरी है?

उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट के Login Module में अपनी मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। सही लॉगिन विवरण के लिए अपने आवेदन और आयोग के निर्देशों को देखें।

7. क्या SSC CHSL Exam City Intimation में परीक्षा केंद्र का पूरा पता मिलता है?

परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र का पूरा पता अलग-अलग जानकारी हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का सही पता और अन्य निर्देश अपने Admit Card में चेक करने चाहिए।

8. अगर SSC CHSL Exam City Details नहीं दिख रही हैं तो क्या करें?

सबसे पहले अपनी लॉगिन जानकारी चेक करें। इसके बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दोबारा लॉगिन करें और Notice Board पर जारी निर्देश देखें। समस्या बनी रहने पर आयोग के आधिकारिक संपर्क माध्यम से सहायता ले

Written & Reviewed By

Vikash Kumar

Government Jobs & Recruitment Content Writer | AI News & Tools Writer

Vikash Kumar Naukari Today पर Government Jobs, Recruitment, Competitive Exams, Admit Cards, Results, Exam Updates, AI News और AI Tools से जुड़ा content लिखते हैं। Government Jobs की जानकारी को official notification और संबंधित official sources से verify करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Experience: 3+ Years Government Jobs Content | 1+ Year AI Content
View Full Author Profile →
Disclaimer: Naukari Today पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हम जानकारी को आधिकारिक स्रोतों के आधार पर सही और अपडेट रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन किसी भी भर्ती, आवेदन या परीक्षा से संबंधित निर्णय लेने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन जरूर जांचें। Naukari Today किसी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं है और किसी भी जानकारी में त्रुटि या बदलाव के लिए जिम्मेदारी नहीं लेता।